मेहनगर: कोहरौली बुजुर्ग में भूमि विवाद को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पीट कर मार डालने का आरोप, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
सरायमीर थाना के कोहरौली बुजुर्ग में भूमि विवाद को लेकर गांव के ही श्रवण कुमार ने भूमि विवाद को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता 57वर्षीय पियारीदेवी पत्नी दिनेश प्रकाश को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब तक इलाज के लिए पियारी को अस्पताल ले जाया जाता तब तक मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बुधवार को दिन में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।