मेहनगर: गौरा गांव में बूथ पर जमकर हुआ बवाल, बीजेपी समर्थकों ने सपा समर्थकों व पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप, 2 घायल, SP से गुहार
आजमगढ़ लोकसभा अंतर्गत मेंहनगर क्षेत्र के गौरा गांव के बूथ संख्या 102 पर मतदान केंद्र पर एजेंट बनने को लेकर शुरू हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। आरोप है कि गांव के प्रधान पति हरेंद्र यादव व अन्य सपा समर्थकों व एक पुलिस कर्मी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। भाजपा कार्यकर्ता अमित सिंह ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।