मेहनगर: मेंहनगर चुनाव ड्यूटी में लगाए गए सीतापुर निवासी होमगार्ड की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
मेहनगर क्षेत्र में लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न करने के लिए ड्यूटी पर लगाए गए होमगार्ड की हालत अचानक से बिगड़ गई। साथी होमगार्ड उसको गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले आए जहां पर उसको भर्ती कराया गया है। लल्लू राम वर्मा 50 वर्ष पुत्र प्यारेलाल गांव उदयभानपुर थाना तालगांव जिला सीतापुर में होमगार्ड पद पर तैनात हैं और करीब 700 होमगार्ड संग ड्यूटी पर आए थे।