मेहनगर: मेंहनगर, लालगंज समेत सभी क्षेत्र में तैनात हुए पुलिस व अर्द्धसैनिक बल को DM व SP ने किया ब्रीफ, पोलिंग पार्टी को निर्देश
गुरुवार को DM विशाल भारद्वाज व SP अनुराग आर्य द्वारा पुलिस लाइन में तैयारी बैठक हुई। चुनाव को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के दृष्टिगत मेंहनगर, लालगंज समेत जनपद आजमगढ़ में चुनाव ड्यूटी के लिए आवंटित पुलिस फोर्स व अद्धसैनिक बल को ब्रीफ किया गया। उक्त ब्रीफिंग में सीएपीएफ/एसएपी/पीएसी के कम्पनी कमाण्डर व उनसे वरिष्ठ अधिकारीगण भी प्रतिभाग किये।