मेहनगर: 21मई को मेहनगर के खरिहानी समेत सपा नेता डिम्पल यादव का 2 व सपा राष्ट्रीयअध्यक्ष अखिलेश का खरेवा मोड़ पर 1 सभा में संबोधन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को लालगंज लोकसभा के अंतर्गत खरेवां मोड़ पर दोपहर 12.30 बजे सभा को संबोधित करेंगे, जबकि डिंपल यादव दो चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। सपा द्वारा जारी प्रोटोकाल के अनुसार, अखिलेश यादव हेलीकाप्टर द्वारा पहुंचेंगे। जबकि सांसद डिंपल यादव 11बजे अमौसी एयरपोर्ट से प्राइवेट ओलन द्वारा आजमगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगी।