सीतामढ़ी प्राइम न्यूज़ | बड़ी खबर
बैद्यनाथ महतो हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, डुमरा थानाध्यक्ष समेत दो पुलिस अधिकारी निलंबित
सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया गांव में जिला पार्षद दिलखुश देवी के पति बैद्यनाथ महतो की हत्या के मामले में एसपी अमित रंजन ने बड़ी कार्रवाई की है.
एसपी ने डुमरा थाना कांड संख्या 432/26 में कथित पुलिस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर मुकेश कुमार और अनुसंधानकर्ता पुअनि आदित्य कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. दोनों का निलंबन अवधि में मुख्यालय पुलिस केंद्र सीतामढ़ी रहेगा.
जारी आदेश के अनुसार, बैद्यनाथ महतो ने 29 अगस्त को आवेदन देकर अपने घर पर फायरिंग और जान से मारने की आशंका की शिकायत की थी. आरोप है कि इसके बावजूद नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ठोस कार्रवाई नहीं की गई.
12 सितंबर की सुबह बैद्यनाथ महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मामले में एसपी ने दोनों अधिकारियों से पांच दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है. वहीं, एसडीपीओ सदर-2 आशीष आनंद को दो दिनों के अंदर विस्तृत जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है.
सीतामढ़ी प्राइम न्यूज़ इस मामले से जुड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध आदेश के आधार पर साझा कर रहा है.
#Sitamarhi #सीतामढ़ी #Dumra #डुमरा #BreakingNews #CrimeNews #BiharNews #SitamarhiPrimeNews #पुलिसकार्रवाई #हत्या