कुशल युवा कार्यक्रम के प्रभावी संचालन को लेकर मुख्यमंत्री से मिले संचालक
पटना. बिहार के युवाओं को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने और उनके कौशल विकास को गति देने के उद्देश्य से संचालित कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) को लेकर मंगलवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर महत्वपूर्ण मुलाकात हुई. सीतामढ़ी से प्रभात खबर के पत्रकार रघुनाथ प्रसाद के पुत्र अशोक कुमार और मुंगेर से सुजीत कुमार ने मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की.
इस दौरान KYP के प्रभावी संचालन, कार्यक्रम के विस्तार, युवाओं के कौशल विकास और उन्हें रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई. प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम को और प्रभावी बनाने से जुड़े सुझाव भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखे.
मुख्यमंत्री ने युवाओं को डिजिटल रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने में कुशल युवा कार्यक्रम की भूमिका की सराहना की. उन्होंने कार्यक्रम के सफल संचालन और युवाओं के हित में आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन का आश्वासन दिया.
प्रतिनिधियों ने कहा कि KYP के माध्यम से बिहार के युवाओं के डिजिटल ज्ञान, संवाद कौशल और रोजगार क्षमता को मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है. सरकार के सहयोग और मार्गदर्शन से कार्यक्रम को और व्यापक स्तर पर संचालित करने की उम्मीद है.
सीतामढ़ी प्राइम न्यूज़
हैशटैग:
#सीतामढ़ीप्राइमन्यूज़ #KYP #कुशलयुवाकार्यक्रम #बिहार #पटना #सम्राटचौधरी #युवाशक्ति #कौशलविकास #डिजिटलइंडिया #रोजगार #युवासशक्तिकरण #सीतामढ़ी #मुंगेर