दुकान का ताला तोड़कर करीब दो लाख की चोरी
बाजपट्टी . थाना क्षेत्र के यूसुफपुर गांव निवासी नीरज कुमार महतो ने मुरौल चौक स्थित अपने प्रतिष्ठान में चोरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. आवेदन में बताया है कि सोमवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे. रात में अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर लैपटॉप, प्रिंटर, 20 हजार रुपये नकद सहित अन्य सामान चोरी कर लिया. चोरी गए सामानों की कुल कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है. पीड़ित ने घटना को लेकर उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
Bajpatti, Sitamarhi | Sep 8, 2026