हलसी: हलसी बाजार में 11 सितंबर शुक्रवार को हटेगा अतिक्रमण, 204 अतिक्रमणकारियों को दी गई अंतिम चेतावनी
हलसी बाजार में मोहद्दीनगर चौक से हलसी बजरंगबली मंदिर तक मुख्य सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटाए जाने की प्रक्रिया की गई है.गुरुवार अपराह्न 6 बजे सीओ संजीव कुमार राय ने बताया कि अतिक्रमण किए गए जमीन को चिन्हित किया गया है.सभी 204 अतिक्रमणकारियों को पहले ही तीन नोटिस भेजा जा चुका है. गुरुवार को अतिक्रमण किए गए सरकारी जमीन को चिन्हित करने का काम पुरा किया गया है.