मानिकपुर: मंडलायुक्त चित्रकूटधाम ने कहा, 2 सितंबर को ग्राम पंचायतों और वार्डों में होगा वृहद हरिशंकरी वृक्षारोपण
चित्रकूट में मंडलायुक्त अजीत कुमार की अध्यक्षता में हरिशंकरी वृक्षारोपण अभियान की मंगलवार दोपहर 2 बजे बैठक हुई। 02 सितंबर को विकासखंडों, ग्राम पंचायतों और वार्डों में पौधारोपण कराया जाएगा। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने हर ग्राम पंचायत में पौधा लगाने के निर्देश दिए। तालाब किनारे उपयुक्त स्थल चयनित होंगे। पौधों की तीन वर्ष तक सुरक्षा-सिंचाई सुनिश्चित की जाएगी।