डोभी चेकपोस्ट पर स्कोडा कार से 108 लीटर विदेशी शराब बरामद, तीन गिरफ्तार
गया जिले के डोभी स्थित समेकित जांच चौकी पर मद्य निषेध विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए स्कोडा कार से 108 लीटर विदेशी शराब बरामद की। शराब की 144 बोतलें कार में छिपाकर ले जाई जा रही थीं। इस मामले में कार चालक रोहित राम, रोहित कुमार पाण्डेय और सावित्री कुमारी को गिरफ्तार किया गया है। तीनों झारखंड के रहने वाले हैं। जब्त कार का रजिस्ट्रेशन नंबर JH-05BE-2691 है। पुलिस के अनुसार, मामले में अनुसंधान पूरा होने के बाद आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।