हुंडई कार से 120 लीटर बीयर और विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
गया जिले के धीरजापुल स्थित अस्थायी जांच चौकी पर मद्य निषेध विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए हुंडई कार से 120 लीटर अवैध बीयर और विदेशी शराब बरामद की। इस दौरान कार चालक रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया। वह जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के ढकनी बिगहा गांव का रहने वाला है। जब्त शराब की कुल मात्रा 240 बोतल बताई गई है। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर BR-02PC-2682 है। पुलिस के अनुसार, मामले में अनुसंधान के बाद आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा।