गोपालगंज: खरपतवा गाँव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के खरपतवा गाँव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा जबरन जमीन पर कब्जा किया जा रहा था, जिसको लेकर मारपीट हो गई।