गोपालगंज: बसडिला गांव के समीप दो बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक जख्मी, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती।
नगर थाना क्षेत्र के बसडिला गांव के समीप दो बाईकों की बीच रविवार को जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है।