गोपालगंज: चौराव गांव में हुई मारपीट की घटना में शामिल दो आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुछताछ के बाद कोर्ट में किया पेश।
नगर थाना क्षेत्र के चौराव गांव में बारात के दौरान हुई मारपीट की घटना में दो लोग जख्मी हो गए थे। इस घटना के बाद रविवार को नगर थाने की पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार किए गए आरोपितों से पूछताछ के बाद पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश कर दी।