गोपालगंज: कहला यादव टोला गाँव मे आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में 4 लोग हुए घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के कहला यादव टोला गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि आरोपी के द्वारा आपसी विवाद को लेकर गाली-गलौज किया जा रहा था।