गोपालगंज: मछागर गांव में घरेलू कल से तंग होकर युवक ने खाया कीटनाशक की दवा, सदर अस्पताल से चिकित्सक ने गोरखपुर किया रेफर।
हथुआ थाना क्षेत्र के मछागर गांव में घरेलू कल से तंग होकर एक युवक ने कीटनाशक की दवा खा लिया। युवक को अचेत अवस्था में देखकर घर के सदस्य ने रविवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोरखपुर रेफर कर दिया।