खानपुर: खानपुर क्षेत्र के पंचायत समिति के चुनाव में भाजपा, कांग्रेस के अलावा आप पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में
खानपुर क्षेत्र के पंचायत समिति के चुनाव में भाजपा कांग्रेस के अलावा आप पार्टी व निर्दलीय पार्टी के उम्मीदवार भी मैदान में है। रिटर्निंग अधिकारी रजत कुमार विजयवर्गीय ने आज शनिवार को शाम 4:30 बजे के लगभग बताया कि खानपुर पंचायत समिति सदस्य चुनाव में जांच के बाद कल 95 में से 66 नामांकन मंजूर हुए हैं सोमवार को नाम वापसी के बाद 23 वार्डों में स्थिति साफ हो जाएगी ।