कोंडागांव: मिशन संचालक डॉ. भूरे ने कोंडागांव जिले के केशकाल गुलबापारा में जल जीवन मिशन का निरीक्षण किया
जल जीवन मिशन के संचालक डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने गुरुवार दोपहर 3 बजे केशकाल के ग्राम गुलबापारा में जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया। उच्च स्तरीय जलागार, सोलर आधारित योजना, नल कनेक्शन और पाइपलाइन का जायजा लिया। इस दौरान, डॉ. भूरे ने लाभार्थियों से बातचीत कर योजनाओं के लाभ की जानकारी ली। उन्होंने अपूर्ण कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।