कोंडागांव: मर्दापाल के बालक आश्रम खड़पड़ी के छात्रवासी बालक की मलेरिया से हुई मौत, जिला अस्पताल में पुष्टि
कोंडागांव जिले के मर्दापाल थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय बालक आश्रम खड़पड़ी में एक 8 वर्षीय छात्र चिरंजीव थबेश्वर की मलेरिया से मौत हो गई। चिरंजीव, जो दूसरी कक्षा का छात्र था, गांधी जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अचानक बीमार पड़ गया। स्थानीय ANM ने उसकी कीट जांच में मलेरिया की पुष्टि की थी। वही आज गुरुवार दोपहर जिला अस्पताल लाते वक्त बालक की मौत हो गई।