कोंडागांव: कोण्डागांव में नवरात्रि पर्व की धूम, शीतला माता मंदिर माता गुड़ी में 1600 से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए
कोण्डागांव के शीतला माता मंदिर माता गुड़ी में आज गुरुवार से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की पूजा आरंभ की गई। मंदिर समिति ने गुरुवार शाम साढ़े चार बजे बताया कि इस वर्ष 1600 से अधिक तेल और घी के कलश प्रज्वलित किए गए हैं। सभी श्रद्धालुओं में नवरात्रि का खास उत्साह देखा जा रहा है।