कोंडागांव: कोंडागांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार 10 स्थाई वारंटियों को 2 दिनों के भीतर किया गिरफ्तार
कोंडागांव सिटी कोतवाली पुलिस ने दो दिनों के भीतर लंबे समय से फरार 10 स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। यह अभियान पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशानुसार चलाया गया था। कोंडागांव थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर इन वारंटीयों को गिरफ्तार किया है।