कोल: मडराक के चेयरमैन ने नशे में महिला के साथ की अभद्रता, वीडियो हुआ वायरल
Koil, Aligarh | Jul 29, 2025 मडराक के चेयरमैन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। आरोप है कि चेयरमैन आए दिन शराब के नशे में उपद्रव करते हैं और स्थानीय लोगों से अभद्रता करते हैं। चेयरमैन का अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें चेयरमैन शराब के नशे में महिला से अभद्रता और बदसलूकी करते हुए नजर आ रहे हैं। चेयरमैन ने महिला को भूतरा बनवाने की धमकी दी है।