कोल: बैंक कर्मचारी बनकर प्रिंटिंग प्रेस संचालक के खाते से ₹27,20,000 उड़ाए, पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में की शिकायत
Koil, Aligarh | Jul 28, 2025 अलीगढ़ में साइबर ठगों ने प्रिंटिंग प्रेस संचालक को निशाना बना लिया। साइबर ठगों ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया और ओटीपी लेकर प्रिंटिंग प्रेस संचालक के खाते से 7 दिन में 27 लाख ₹20000 उड़ा लिए। सोमवार को ठगी का एहसास होने पर पीड़ित अपने परिवार के लोगों के साथ थाना साइबर क्राइम पहुंचे। उन्होंने थाना साइबर क्राइम में लिखित शिकायत की है।