कोल: नगर आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण, कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट ए0टू0ज़ेड0 की खुली नगर आयुक्त के सामने पोल
Koil, Aligarh | Jul 28, 2025 अलीगढ़ नगर निगम ने कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट ए2जेड की खराब स्थिति को लेकर कड़ा एक्शन लिया है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने औचक निरीक्षण के दौरान पाया कि प्लांट निर्धारित क्षमता से कम कचरे की प्रोसेसिंग कर रहा था और अधिकांश मशीनें खराब थीं। इस पर नगर आयुक्त ने कंपनी के साथ अनुबंध समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।