कोल: महुआखेड़ा में क्रिकेटर रिंकू सिंह के बंगले में निकला विषखापर, रिंकू के भाई ने बाहर करने का किया प्रयास
Koil, Aligarh | Jul 28, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना महुआखेड़ा गोल्डन हाइट्स ओजोन सिटी की है। जहां सोमवार की शाम करीब 5 बजे क्रिकेटर रिंकू सिंह के बंगलों में विषखापड़(जंगली जीव) निकलने से हड़कंप मच गया।रिंकू सिंह के भाई ने विषखापड़ को निकालने का काफी प्रयास किया। बता दें कि रिंकू सिंह के घर पहुंची बिग बॉस की कंटेस्टेंट रही शिवानी कुमारी (व्लोगर) ने यह वीडियो बनाकर वायरल किया है।