Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Sitapur
Aap
usr10636900
भरतपुर के वैर से खबर....4 घंटे की समझाइश के बाद बड़ी मुश्किल से उतरे दोनों भाई।
Weir, Bharatpur
| Nov 12, 2026
MORE NEWS
कल चुनावी रंजिश को लेकर "जाटोली थून थाना जनूथर" में हुए झगड़े के संबंध में डीग पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में कल सायं 7:00 बजे तक लगभग 14 लोगों को हिरासत में लिया गया है एवं मौके पर शांति व्यवस्था कायम की है। #डीग पुलिस का संदेश: डीग पुलिस की आपराधिक किस्म के व्यक्तियों पर पैनी नजर है, यदि कोई व्यक्ति चुनावी माहौल बिगाड़ने और आदर्श आचार संहिता के विरुद्ध कार्य करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जावेगी।
Weir, Bharatpur | Nov 13, 2026
डीग। पुलिस अधीक्षक डीग *शरण गोपीनाथ के. आईपीएस* के निर्देशन में डीग पुलिस की कार्यवाही।सरपंच चुनाव की रंजिश को लेकर गॉव गंगौरा में हुई पथराव व फायरिंग की घटना के दर्ज प्रकरणो में दोनो पक्षों के 06 मुल्जिमान को किया गिरफतार।
Weir, Bharatpur | Nov 13, 2026
भाई दूज पर जमकर रही भीड़, लोगों में भी दिखा उत्साह.......
Weir, Bharatpur | Nov 11, 2026
चुनावी रंजिश में नवनिर्वाचित सरपंच की गाड़ी पर हमला, सरपंच सहित 3 जनों के साथ की गई मारपीट, आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने के सामने जाम लगाने का प्रयास, पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की भरतपुर। वैर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत समराया में चुनावी रंजिश को लेकर नवनिर्वाचित सरपंच रणधीर सिंह की गाड़ी पर हमला कर तोड़फोड़ और मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण वैर थाने पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। तीन दिन पहले की गई शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने और फिर से वारदात घटित होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने के सामने जाम लगाने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने समझाइश कर खुलवा दिया। पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सरपंच रणधीर सिंह ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया है।10 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे सरपंच रणधीर सिंह ग्राम समराया में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने गए थे। इसी दौरान राहुल, अजीत, कुमरसिंह, चन्द्रभान, मोहित सहित कुछ अन्य लोग ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और उनकी गाड़ी के सामने लगा दिया। इसके बाद सरपंच को गाड़ी से नीचे खींचकर गाड़ी में तोड़फोड़ की गई तथा उनके साथ मारपीट की गई। रिपोर्ट में सरपंच के मुंह और शरीर पर चोटें आने की बात कही गई है। वहीं उनके साथ मौजूद अंकित और चालक नीतेश के साथ भी लाठी-डंडों एवं लात-घूंसों से मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और घायलों का मेडिकल करवाने की मांग की। सरपंच रणधीर सिंह सहित ग्रामीणो ने बताया कि तीन दिन पहले भी झगड़ा किए जाने को लेकर पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन तीन दिन में उचित कार्रवाई नहीं होने से मंगलवार को फिर से वारदात हुई। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है और चुनाव में हार की वजह से सरपंच व उनके समर्थकों पर मारपीट का भय बनाने का कार्य किया जा रहा है। पुलिस द्वारा भी आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं किए जाने से उनके हौसले बुलंद है।
Weir, Bharatpur | Nov 10, 2026
वैर के मुख्य बाजार में दिवाली की रात उत्पात, बिजली मीटरों में पटाखे रखकर किए ब्लास्ट भरतपुर । कस्बा वैर के मुख्य बाजार में दिवाली की रात अज्ञात लोगों द्वारा आगजनी और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया । शरारती तत्वों ने दुकानों के बाहर लगे बिजली मीटरों में पटाखे रखकर ब्लास्ट किए, वहीं दुकानों के ग्लोसाइन बोर्डों को भी आग लगाकर क्षतिग्रस्त कर दिया। दुकानदार गोविंद धाकड़ ने बताया कि वह दिवाली की रात करीब 8:30 बजे अपनी अवंतिका इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में अज्ञात लोगों ने दुकान के बाहर लगे ग्लोसाइन बोर्ड में पटाखे रखकर आग लगा दी, जिससे बोर्ड जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। अगली सुबह बाजार में दुकान पर पहुंचने पर उन्हें पता चला कि अन्य दुकानों के बाहर लगे बिजली मीटरों में भी आगजनी और ब्लास्ट किए गए हैं। इससे विद्युत विभाग के कई मीटर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना वैर पुलिस को दी। जिसके बाद वैर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की ।
Weir, Bharatpur | Nov 10, 2026
बृजनगर के सुन्द्रावली में चुनावी रंजिश में एक युवक की मौत का मामला, डीग एसपी गोपीनाथ कांबले पहुंचे मौके पर, पुलिस कर्मियों और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बोले.......
Weir, Bharatpur | Nov 10, 2026
मंगलवार को गोवर्धन पूजा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.....
Weir, Bharatpur | Nov 10, 2026
सेवल मंदिर में साकार हुआ गोवर्धन धाम, 11 देसी गायों के गोबर से बनाया भव्य पर्वत सीकरी (डीग)। गोवर्धन पूजा के अवसर पर सीकरी के सेवल मंदिर में ब्रज संस्कृति और कृष्ण भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। मंदिर परिसर में ब्रज की पवित्र रज और 11 देसी गायों के गोबर से भव्य गोवर्धन पर्वत बनाया गया। इसमें मानसी गंगा के झरने सहित ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के प्रमुख मंदिरों, तीर्थस्थलों और कुंडों की आकर्षक झांकी सजाई गई। झांकी को देखकर श्रद्धालु गोवर्धन धाम के साक्षात दर्शन का अनुभव करते नजर आए। मंदिर के जमुनाजीवन कृष्णदास जी ने बताया कि इस झांकी को तैयार करने में दो सप्ताह से अधिक समय लगा। गोवर्धन पूजा के दौरान गिरिराज महाराज को छप्पन भोग अर्पित किया गया तथा गोमाता का पूजन कर आरती की गई। मंदिर की गोशाला में तैयार गोबर के दीयों से करीब 5 हजार श्रद्धालुओं ने दीपदान किया। हजारों दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर जगमगा उठा। भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया। दिनभर हरिनाम संकीर्तन से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। जमुनाजीवन कृष्णदास जी ने कहा कि गोवर्धन लीला भगवान श्रीकृष्ण की शरणागति, गोसेवा, प्रकृति संरक्षण और जीवों के प्रति करुणा का संदेश देती है।
Weir, Bharatpur | Nov 10, 2026