धोरैया: लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस जवानों के ठहरने के लिए धोरैया थानाध्यक्ष ने प्रखंड के तीन स्कूलों का किया भौतिक सत्यापन
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस जवानों के ठहरने के लिए धोरैया थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अशोक कुमार द्वारा गुरुवार को प्रखंड के तीन स्कूलों का भौतिक सत्यापन किया गया। थानाध्यक्ष ने प्रखंड के त्रिभुवन एकेडमी उच्च विद्यालय लहोरिया, उत्क्रमित उच्च विद्यालय चंदाडीह तथा मध्य विद्यालय बिशनपुर का जायजा लिया। थानाध्यक्ष ने पुलिस जवानों के आवासन की क्षमता को देखा।