*ग्राम घिरड़ोदा मीठा में स्वीप अभियान के तहत 'रन फॉर वोट' दौड़ आयोजित*
*ग्रामीणों ने घर-घर भरे मतदाता संकल्प पत्र; शत-प्रतिशत मतदान और लोकतंत्र की मजबूती का लिया संकल्प*
डीडवाना-कुचामन, 12 अक्टूबर।
राज्य निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (उपखण्ड अधिकारी, लाडनूं) के दिशा-निर्देशानुसार तथा पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के अंतर्गत मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं बीआरसीएफ समग्र शिक्षा लाडनूं के आदेशानुसार आज सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घिरड़ोदा मीठा में व्यापक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (SVEEP) का सफल आयोजन किया गया।
विद्यालय के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) की प्रभारी श्रीमती अनिता जांगिड़ के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नव-मतदाताओं, महिलाओं और ग्रामीणों को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करना रहा।
प्रातःकाल विद्यालय प्रांगण से विद्यार्थियों व युवाओं द्वारा 'रन फॉर वोट' जागरूकता दौड़ निकाली गई। ग्राम के मुख्य मार्गों से होते हुए रैली निकाली गई। इसके पश्चात बीएलओ, शिक्षकों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के संयुक्त दल ने चिन्हित वार्डों में डोर-टू-डोर संपर्क कर अभिभावकों से मतदाता संकल्प पत्र भरवाए तथा निष्पक्ष, भयमुक्त और शत प्रतिशत मतदान का संकल्प दिलाया। अंत में सभी उपस्थित ग्रामीणों व कार्मिकों को सामूहिक मतदाता शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर बीएलओ जय सिंह, श्याम सिंह, श्रवण कुमार सहित विद्यालय स्टाफ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं आशा सहयोगिनियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
Didwana, Nagaur | Oct 12, 2026