#पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में चिकित्सकों की कमी के कारण आए दिन मरीजों एवं तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । यहां डॉक्टरों की भारी कमी है ऐसे में मरीजो को दिन भर लंबी कतारों में खड़े होकर अपना उपचार करवाना पड़ता है। कई बार डॉक्टरों की कमी के कारण मासूम लोगों की जान भी जा चुकी है, लेकिन स्थाई समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। महोदय बीते जुलाई माह में मेडिकल कॉलेज चंबा में एक युवक और एक मासूम बच्ची की मौत डॉक्टरों की लापरवाही के कारण हो गई थी। इसके बाद आपने जांच के आदेश देकर रिपोर्ट तैयार करने को कहा था लेकिन इतना समय होने के बाद भी अभी तक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है। ऐसे में ना तो लापरवाह डॉक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई हो पाई है और ना ही व्यवस्था में कोई सुधार हुआ है। इसके अलावा मिंजर मेले के दौरान मेडिकल कॉलेज सरोल का उद्घाटन तो कर दिया गया है लेकिन यहां महज तीन ओपीडी ही शुरू करवाई गई है जहां ना तो मरीज पहुंच पा रहे हैं और ना ही डॉक्टर अपनी पूरी सेवाएं दे पा रहे हैं। यहां रोजाना महज 10 से 12 मरीज ही उपचार के लिए पहुंच रहे हैं । अगर मेडिकल कॉलेज शिफ्ट करना ही है तो सारी ओपीडी को सरोल में शिफ्ट कर दिया जाए ताकि एक स्थान पर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिले । इसके अलावा यहां ट्रामा सेंटर को भी शुरू नहीं किया गया है मेडिकल स्टाफ की कमी के कारण दुर्घटना समेत अन्य चोट के कारण घायल मरीजो को डॉ राजेंद्र प्रसाद टांडा का रैफर किया जा रहा है। इसके अलावा चम्बा में परिवहन निगम की हालत काफी खस्ता हो गई है। आए दिन बसों की कमी के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है । चंबा में सरकार के द्वारा बस सेवा करवाई गई है लेकिन इलेक्ट्रॉनिक बसों के साथ डीजल बसों की भी जरूरत है, ताकि जिले की भौगोलिक स्थिति के हिसाब से बसों को रूटों पर भेजा जा सके। एच.आर.टी.सी. चम्बा में 202 रूट पर बसों को चलाया जा रहा था जिसमें बसों की कमी के कारण यह आंकड़ा लगभग 50 प्रतिशत तक रह गया है। अब 115 से 120 रूटों को ही सुचारू किया जा रहा है, जिसमें भी एच.आर.टी.सी. दिक्क्त झेल रही है। उक्त इन रूटों को चलाने के लिए करीब 222 मकैक्निकल स्टाफ की जरूरत है, लेकिन मौजूदा समय मे करीब 49 कर्मचारी ही व्यवस्था को झेल रहे हैं। जिनमें से अगर कोई बीमार हाे जाए या किसी कर्मचारी को आपातकालीन कोई छुट्टी रखनी पड़ जाए ताे हालात और भी खराब हाे जाते हैं। कई बार तो कर्मचारियों को घर में जरूरी कार्य को छोड़कर काम पर आना पड़ता है। हैरानी की बात है एच.आर.टी.सी. के इतने बड़े बेड़े में महज इकलौते हैड मकैनिक के सहारे व्ववस्था है,जबकि जुनियर टैक्निकल के 17 कर्मचारी समेत अन्य कर्मचारी के सहारे कार्य किया जा रहा है। सरकार से मांग हे कि जिला की प्रमुख मांगों को पूरा किया जाए
Chamba, Chamba | Nov 17, 2026