नरैनी: पिथौराबाद गांव के रहने वाले ग्रामीण पहुंचे केलक्ट्रेट, गौवंशों को गौशाला में संरक्षित कराने की डीएम से मांग की
Naraini, Banda | Aug 23, 2024 बांदा के गिरवां क्षेत्र के पिथौराबाद गांव के रहने वाले कुछ ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां पर इन्होंने गौशाला में गोवंशों को संरक्षित कराने की मांग को लेकर DM को प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र देने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि हमारे गांव में गौवंश खुला घूम रहे हैं। जो फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। और उन गोवंशों को गौशाला में संरक्षित नहीं किया जा रहा है।