*प्रेस नोटः-चित्रकूट पुलिस*
*पुलिस अधीक्षक चित्रकूट की अध्यक्षता में थाना बहिलपुरवा में समाधान दिवस का आयोजन किया गया*
आज दिनाँक 12.09.2026 को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में थानाध्यक्ष बहिलपुरवा श्री विवेक सिंह की उपस्थिति में थाना बहिलपुरवा में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने समाधान दिवस में प्राप्त समस्याओं के निस्तारण रजिस्टर का परीक्षण करते हुए निस्तारण आख्या को देखकर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का निस्तारण किया जाता है, उन समस्याओं के निस्तारण से समस्या ग्रस्त व्यक्ति को भी अवगत कराते हुए फीड बैक प्राप्त करें एवं समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों/प्रार्थना पत्रों के सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर त्वरित निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप व गुणवत्तापूर्ण कराना सुनिश्चित करें। जमीन सम्बन्धित विवाद में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर भूमि सम्बन्धी मामलों को प्राथमिकता के साथ निस्तारित किया जाये।