चकरनगर: विद्यालयों में विकसित भारत की संकल्पना पर हुई प्रतियोगिताएं
सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना पर आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन क्षेत्र के इंटर कॉलेजों से लेकर प्राथमिक विद्यालयों तक किया गया। विभिन्न विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर विद्यार्थियों की प्रतिभा और रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित किया।