कोंडागांव: श्रम विभाग कोंडागांव द्वारा चिचाड़ी व पाण्डेआठगांव में श्रमिक पंजीयन के लिए लगा शिविर
श्रम विभाग जिला कोंडागांव द्वारा दिनाँक 14 जून से 02 अगस्त तक विभिन्न ग्राम पंचायतों में मोबाइल कैम्प लगाकर श्रमिको के पंजीयन, नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम चिचाड़ी व पांडेआठगांव में मोबाइल केम्प का आयोजन किया गया था जहाँ सैकड़ों ग्रामीणों ने अपने पंजीयन के लिए आवेदन किया ।