कोंडागांव: नक्सली घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को मिली अनुकंपा नियुक्ति, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने दिया नियुक्ति पत्र
गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में नक्सली घटना में मारे गए लोगों की परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है। मुख्य अतिथि विधायक लता उसेंडी ने यहां चीतुराम पटेल, श्रीमती ललिता नाग, श्रीमती सोमारी नाग, श्रीमती लछबती बघेल, यशवंत राणा, श्रीमती सनवारिन कुंजाम, रमेश कोर्राम तथा फूलचंद मानिकपुरी को नियुक्ति पत्र प्रदान की है।