कोंडागांव: बस स्टैंड स्थित नालियों पर हुए अतिक्रमण को नगर पालिका द्वारा हटाया गया, नाली जाम से बस स्टैंड में पसर रहा था गंदा पानी
कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित स्थानीय बस स्टैंड में नगर पालिका द्वारा नालियों के ऊपर की गई अतिक्रमण को आज 4 जुलाई को हटाने की कार्यवाही की गई है। बताया जा रहा है अतिक्रमण के चलते नियमित सफाई करने में परेशानी हो रही थी। वहीं नालियां जाम होने के चलते नालियों से गंदी बदबू आ रही थी और गंदा पानी बस स्टैंड परिसर में पसर रहा था। बस स्टैंड की नालियों की हुई सफाई।