कोंडागांव: नारंगी नदी के पानी में एक व्यक्ति की डूबी मिली लाश, कोंडागांव पुलिस की उपस्थिति में गोताखोर की मदद से निकाला गया शव
सिटी कोतवाली कोंडागांव में आज 4 जुलाई को एक व्यक्ति की नारंगी नदी के पानी में लाश मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी वहीं सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा घटनास्थल पहुंचकर स्थानीय गोताखोर की मदद से पानी में डूबी लाश को निकाला गया। मृतक की पहचान पिंटू चक्रवर्ती पिता महादेव चक्रवर्ती उम्र 59 वर्ष के रूप में की गई है। मृतक चिरमिरी हल्दीबाड़ी जिला कोरिया का रहने वाला था।