कोंडागांव: कलेक्टर ने माकडी क्षेत्र के स्कूलों का किया निरीक्षण, विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने के दिए निर्देश
गुरुवार को मिली जानकारी अनुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत ने माकड़ी विकासखण्ड स्थित बोरण्ड स्थित प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शाला व शामपुर स्थित स्वामी आत्मानंद विद्यालय का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शालाओं में नियमित कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है।कोई भी छात्र पढ़ाई से वंचित न रहे ।