गाज़ियाबाद: इंद्रलोक मामले में सस्पेंड दारोगा के पक्ष में आए यति नरसिंहानंद, बोले- इतिहास के काले अध्याय में लिखा जायेगा सस्पेंशन
गाजियाबाद में शिव शक्ति धाम के महंत और श्री पंच जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने रविवार को दिल्ली इंद्र लोक मामले में सस्पेंड किए गए सब इंस्पेक्टर मनोज तोमर के पक्ष में बयान दिया है। महंत ने कहा कि सब इंस्पेक्टर मनोज तोमर अपना काम कर रहे थे, उनको दंड देना गलत है। एसआई का यह सस्पेंशन इतिहास के काले अध्याय में लिखा जाएगा।