गाज़ियाबाद: राजनगर एक्सटेंशन में क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया गया
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में रविवार को क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास कर दिया गया है। सांसद वीके सिंह ने बताया कि गाजियाबाद के लोग एक लंब समय से क्रिकेट स्टेडियम की मांग कर रहे थे, जिसके बाद शासन से प्रस्ताव पास कराकर कार्य शुरू कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि इस स्टेडियम के बनने से खिलाड़ियों की प्रतिभा व ज्यादा निखरेगी।