गाज़ियाबाद: गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का BCCI के उपाध्यक्ष व जनरल वीके सिंह ने किया शिलान्यास
रविवार को गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और जनरल वीके सिंह के द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का शिलान्यास किया गया। इस दौरान जनरल वीके सिंह ने कहा कि स्टेडियम के निर्माण में आने वाली सारी अड़चनें दूर हो गई हैं, अब यह स्टेडियम जल्द बनकर तैयार होगा।