गाज़ियाबाद: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विजयनगर में पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर गाजियाबाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। रविवार को विजयनगर में पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया। डीसीपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पैरामिलिट्री फोर्स को साथ में लेकर पुलिस ने विजयनगर में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए फ्लैग मार्च किया है। इस दौरान लोगों से भी अपील की गई की क्षेत्र में शांति बनाए रखे.।