गाज़ियाबाद: थाना मधुबन बापूधाम क्षेत्र में सोते समय 2 माह के बच्चे को उठाकर ले गया अनजान शख्स, तलाश में जुटी पुलिस
गाजियाबाद के थाना मधुबन बापूधाम क्षेत्र के गुलधर इलाके में रविवार तड़के सोते समय एक दो माह के बच्चे को कोई उठा कर ले गया। महिला के पति का देहांत करीब 6 महीने पहले हो गया था। लापता बच्चा अपनी मां के साथ दूसरे बच्चे के साथ सो रहा था। घटना सुबह 3 से 4 बजे के बीच हुई। एसीपी ने बताया कि महिला की शिकायत दर्ज कर बच्चे की तलाश की जा रही है।