गाज़ियाबाद: थाना विजयनगर पुलिस टीम ने 3 शातिर अर्न्तराज्यीय वाहन चोर किए गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 2 कैन्टर व 2 तमंचे बरामद
रविवार को विजयनगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले वकील, जमशेद और मोहम्मद सालिम नाम के 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से 2 कैंटर, 3 मोबाइल, 2 तमंचे व 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि बीते 6 मार्च को मामले को लेकर वादी की ओर से तहरीर दी गई थी।