🚨राज्य स्थापना दिवस पर CM धामी ने शहीद स्मारक पहुंचकर आंदोलनकारियों को किया नमन
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कचहरी परिसर स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। शहीदों का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री खजान दास, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
#UttarakhandSthapanaDiwas #Uttarakhand #CMधामी #PushkarSinghDhami #ShaheedSmarak #UttarakhandAndolan #AmarShaheed #newsmafiya #DevbhoomiUttarakhand #UttarakhandNews #Dehradun
Dehradun, Dehradun | Nov 9, 2026