भट्टा फॉल के पास अनियंत्रित होकर खाई में लटकी एम्बुलेंस, चालक व हेल्पर बाल-बाल बचे उत्तरकाशी से देहरादून जा रही एक एम्बुलेंस रविवार सुबह करीब 6 बजेमसूरी भट्टा फॉल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस के अनुसार, 'श्री हरि एम्बुलेंस सर्विस' (वाहन संख्या UK14 TA0775) के ब्रेक फेल होने के कारण वह अनियंत्रित हो गई और पैराफिट तोड़ते हुए खाई की ढलान पर एक पत्थर में अटक गई।
इस हादसे में वाहन के चालक और हेल्पर को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्रेन की मदद से एम्बुलेंस को खाई से सुरक्षित बाहर निकलवाया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।