जवानों के संग मुख्यमंत्री धामी ने मनाई दीपावली, मिठाई खिलाकर बढ़ाया हौसला।
देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली का पावन पर्व सेना के वीर जवानों के बीच पहुंचकर बेहद सादगी और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री ने सरहदों की रक्षा में तैनात जांबाज सैनिकों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई और उनका मुंह मीठा कराया। जवानों का हौसला बढ़ाते हुए सीएम धामी ने कहा कि सैनिकों के अदम्य साहस और सर्वोच्च त्याग के कारण ही आज पूरा देश सुरक्षित है और चैन से त्योहार मना रहा है। मुख्यमंत्री ने सभी सैनिकों और उनके परिवारों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।