उत्तराखंड_स्थापना_दिवस के पावन अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने आज कचहरी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने राज्य आंदोलनकारियों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने कहा, "आपका यह अभूतपूर्व संघर्ष और सर्वस्व त्याग ही हमारे इस सुंदर राज्य की मजबूत नींव है। राज्य सरकार आप सभी के सपनों के अनुरूप एक सशक्त, समृद्ध और विकसित उत्तराखंड के निर्माण के लिए पूरी तरह संकल्पित और प्रतिबद्ध है।"
उत्तराखंड स्थापना दिवस के इस गौरवशाली अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! साथ ही, उत्तराखंड वासियों के लिए अपना स्नेहिल संदेश और शुभकामनाएं भेजने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सहृदय आभार!
#UttarakhandFoundationDay #Uttarakhand #PushkarSinghDhami #CMUttarakhand