Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
9759898762
बाजपुर: 10 सूत्रीय मांगों को लेकर पैरावेट कर्मियों ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
Bajpur, Udham Singh Nagar
| Aug 10, 2026
#national
#others
MORE NEWS
आज हर की पैड़ी पर गंगा आरती पर दिखा भारी बारिश के बीच आस्था का जुनून 🔱हर हर गंगे🛕
Bajpur, Udham Singh Nagar | Aug 16, 2026
कुमाऊं में बीजेपी का संगठन मंथन, 2027 चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री धामी और महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट आज हल्द्वानी और चोरगलिया दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने कुमाऊं मंडल के भाजपा जिला अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर पदाधिकारियों के साथ मंथन किया गया बैठक के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से संगठन को मजबूत करने में जुटी है। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पार्टी के कार्यक्रमों और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी जा रही है इसी कड़ी में कुमाऊं के करीब 130 मंडल अध्यक्षों और सभी सांगठनिक जिलों के जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की गई वहीं हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस की जनसभा के बाद हुए कथित शुद्धिकरण को लेकर पूछे गए सवाल पर महेंद्र भट्ट ने कहा कि बीजेपी का शुद्धिकरण करने वाले किसी भी व्यक्ति से पार्टी का कोई संबंध नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में शुद्धिकरण करने वालों के भाजपा नेताओं के साथ नजर आने के सवाल पर भी उन्होंने अपने पुराने जवाब को ही दोहराया वहीं योग गुरु बाबा रामदेव के उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक को लेकर दिए बयान पर महेंद्र भट्ट ने सरकार का बचाव किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद प्रदेश में नकल अब सिर्फ चर्चा का विषय रह गई है, कोई नकल करा नहीं सकता। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बयान से साफ है कि पार्टी 2027 के चुनाव को लेकर संगठनात्मक स्तर पर अपनी तैयारियों को तेज कर रही है।: महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी उत्तराखंड ।
Bajpur, Udham Singh Nagar | Aug 16, 2026
15 मुकदमों वाले चंदन सागर पर पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ मामले में भी मुकदमा दर्ज;मोबाइल फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में देर रात पुलिस और वांटेड बदमाश चंदन सागर के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया,मालधन क्षेत्र के 64 नंबर गेट के जंगल में हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान चंदन सागर के पैर में गोली लगी,घायल आरोपी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय रामनगर पहुंचाया,वहीं घटना के बाद मोबाइल फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए. पुलिस के अनुसार चंदन सागर पुत्र छत्रपाल सिंह, निवासी शिवलालपुर रियूनिया, रामनगर के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं, पुलिस के मुताबिक वह लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और हाल में रामनगर क्षेत्र में हुई एक घटना में भी वांछित था. बताया गया कि पुलिस टीम चंदन सागर की तलाश में दबिश देने पहुंची थी,इसी दौरान आरोपी हाथीडंगर वन विभाग चेक पोस्ट से आगे जंगल की ओर भाग गया और मालधन के 64 नंबर गेट के जंगल में जाकर छिप गया. पुलिस टीम ने जब उसकी घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिसकर्मियों और वाहनों को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी,पुलिस के मुताबिक आरोपी ने करीब तीन राउंड फायर किए, जिसमें पुलिस का एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ। फायरिंग की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा, पुलिस ने पूरे जंगल की घेराबंदी कर आरोपी को चारों ओर से घेर लिया,इसके बाद पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें चंदन सागर के पैर में गोली लगी। गोली लगने के बाद आरोपी घायल होकर गिर पड़ा और पुलिस टीम ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया. घटना के बाद पुलिस और मोबाइल फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने मौके से फायरिंग से जुड़े साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल की जांच की, ताकि मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों को जांच में शामिल किया जा सके. रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने इस मामले में वादी बनते हुए आरोपी चंदन सागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है,पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग करने और जानलेवा हमला करने के मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। चंदन सागर के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं, इनमें वर्ष 2020 में आबकारी अधिनियम और मारपीट समेत कई धाराओं में मुकदमे, वर्ष 2021 में मारपीट और धमकी के मामले, वर्ष 2022 में धारा 307 और 120बी के तहत मुकदमा, वर्ष 2023 और 2024 में मारपीट, बलवा और धमकी के मामले शामिल हैं,इसके अलावा वर्ष 2024 में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है,वर्ष 2025 और 2026 में भी उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए हैं. पुलिस के मुताबिक चंदन सागर का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं,एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा..मंजूनाथ टीसी,एसएसपी नैनिताल
Bajpur, Udham Singh Nagar | Aug 16, 2026
बाजपुर न्यूज सीएनजी खत्म होने पर पुलिस बनी मददगार, ट्रैक्टर से पिकअप को पहुंचाया पंप बाजपुर। रास्ते में पिकअप वाहन की सीएनजी खत्म होने के बाद कांवरियों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। सूचना मिलने पर दोराहा चौकी पुलिस ने तत्काल सहायता के लिए कदम उठाया। पुलिसकर्मी राजेश नाथ ने ट्रैक्टर की मदद से सीएनजी खत्म होने वाली पिकअप को नजदीकी सीएनजी पंप तक पहुंचाया। पुलिस की इस मदद से कांवरियों को राहत मिली। पुलिस की तत्परता और मानवीय पहल के लिए कांवरियों ने उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया।
Bajpur, Udham Singh Nagar | Aug 16, 2026
बाजपुर - गोबरा गोली कांड
Bajpur, Udham Singh Nagar | Aug 16, 2026