काराकाट: काराकाट प्रखंड के घरवाहडीह गांव में 11 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
काराकाट में आगामी 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को सुबह 11 बजे घरवासडीह गांव में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ, घरवासडीह के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें जीविका दीदियों के साथ-साथ विद्यालय से जुड़े शिक्षक भी शामिल हुए।